Sakti School Big Problem : लालमाटी गांव की शासकीय प्राथमिक शाला का भवन जर्जर, पंचायत भवन के 1 कमरे में बच्चे पढ़ाई करने को मजबूर, ग्रामीणों ने सांसद, विधायक, कलेक्टर से लगाई गुहार, अब तक मिला सिर्फ आश्वासन

सक्ती. जैजैपुर क्षेत्र के लालमाटी गांव के पंचायत भवन के एक कमरे में पिछले 1 साल से कक्षा पहली से पांचवीं के बच्चों की पढ़ाई संचालित हो रही है. शासकीय प्राथमिक विद्यालय के भवन में दरारें पड़ चुकी है. छत का प्लास्टर उखड़ने लगे हैं. इसकी वजह से स्कूल को पंचायत भवन में संचालित किया जा रहा है. जर्जर भवन की मरम्मत को लेकर प्रशासन को भी अवगत कराया गया है, लेकिन अभी तक कुछ पहल नहीं हुई है.

 



इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

ग्रामीणों के मुताबिक, शासकीय स्कूल भवन काफी जर्जर है. स्कूल की मरम्मत को लेकर कलेक्टर, डीईओ, बीईओ को दो-दो बार लिखित आवेदन दिया जा चुका है, लेकिन किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई है. इस समस्या को लेकर सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों से भी गुहार लगाई गई है, जहां से सिर्फ आश्वासन ही दिया गया है. इस वजह से स्कूल के बच्चे, पंचायत भवन के 1 कमरे में पढ़ने को मजबूर हैं.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!