Janjgir Murder Arrest : चाकू मारकर युवक की हत्या करने का मामला, पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया, पुलिस ने 2 चाकू और बाइक बरामद किया…

जांजगीर-चाम्पा. नैला उपथाना क्षेत्र के सिवनी गांव में चाकू मारकर युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने 2 युवकों अतुल महंत और आशीष सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुरानी रंजिश में हत्या की यह वारदात हुई थी. पुलिस ने 2 चाकू और बाइक बरामद किया है.



दरअसल, 7-8 फरवरी की रात सिवनी गांव में कन्हईबंद और भाठापारा नैला के युवक सिवनी पहुंचे और सिवनी गांव के युवक रोशन सूर्यवंशी को बुलाया. यहां झगड़ा हो गया, फिर अतुल महंत और आशीष सूर्यवंशी ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया. हमले के बाद दोनों बदमाश भाग गए और गम्भीर घायल रोशन को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. मामले में नैला उपथाना की पुलिस ने हत्या का जुर्म दर्ज किया और संदेही युवकों से पूछताछ शुरू की. इस तरह पुलिस ने आरोपी 2 युवकों को गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Fire : सफेद चंदन के पौधों में आग लगी, किसान को हुआ बड़ा नुकसान...

error: Content is protected !!