Sheorinarayan Murder Attack : जानलेवा हमला कर हत्या करने और लूट, डकैती के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया, 2 नाबालिग समेत 9 आरोपियों की पहले गिरफ्तारी हो चुकी…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने जानलेवा हमला कर हत्या करने और लूट, डकैती के मामले में मुख्य आरोपी रामनाथ गोंड़ को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्टील की पाइप और 5 मोबाइल को जब्त किया है. प्रकरण में 2 नाबालिग समेत 9 आरोपियों की पहले गिरफ्तारी हो चुकी है. इन बदमाशों ने 29 जनवरी को एक ही रात में 6 घटनाओं को अंजाम दिया था. वारदात के बाद पुलिस की कई टीम गठित कर पुलिस ने 48 घण्टे की मशक्कत के बाद आरोपियों को रॉड, डंडे के साथ पकड़ा था. इन बदमाशों ने दहशत फैलाने के मकसद से सिलसिलेवार जानलेवा हमला किया था, जिसमें इलाज के दौरान 1 युवक की मौत हो गई थी.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : स्कूल में अटेंडेंस एप को लेकर सवाल उठाना शिक्षिका को पड़ा भारी, शिक्षिका को स्कूल शिक्षा विभाग के संचालक ने सस्पेंड किया...

Related posts:

error: Content is protected !!