JanjgirChampa Big Accident : सड़क पर बिगड़े ट्रैक्टर से टकराई बाइक, 2 युवकों की हुई मौत, नवागढ़ के ब्रिज के पास हुआ हादसा

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ में सड़क पर बिगड़े हालत में खड़े ट्रैक्टर से बाइक टकरा गई और हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई. मृतक युवक करण कश्यप, नवागढ़ तो कार्तिक कश्यप, सिंघुल गांव का रहने वाला था. दो युवकों की मौत के बाद परिजन सदमे में हैं. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

 



जानकारी के मुताबिक, नवागढ़ से दोनों युवक करण कश्यप और कार्तिक कश्यप, राछाभाठा की ओर बाइक से गए थे. यहां रात में दोनों बाइक से नवागढ़ लौट रहे थे. इस दौरान सड़क पर बिगड़े हालत में ट्रैक्टर खड़ा था, जिसमें बाइक सवार दोनों युवक टकरा गए और एक युवक कार्तिक कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं युवक करण कश्यप ने जांजगीर ले जाते वक्त दम तोड़ दिया. घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

Related posts:

error: Content is protected !!