



जांजगीर. ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर में 20 दिवसीय आचार, पापड़ व मसाला उद्योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण के अंतिम दिवस छत्तीसगढ़ राज्य आरसेटी के नियंत्रक अरुण कुमार सोनी के निर्देशन में ईडीपी असेसर समीर कुंडू और डोमिन असेसर पूजा तिवारी के द्वारा असेसमेंट किया गया, जिसमें लिखित परीक्षा, मौखिक परीक्षा और प्रेक्टिकल आदि तीनों गतिविधियों को लेकर किया गया. प्रशिक्षण के दौरान संस्थान के निदेशक लक्ष्मीनारायण सिंकू के मार्गदर्शन में फेकेल्टी अरुण कुमार पाण्डेय और मास्टर ट्रेनर दीनदयाल यादव द्वारा क़ृषि विज्ञान केंद्र और बहेराडीह में स्थित देश के पहले किसान स्कूल वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल का भ्रमण भी कराया गया. भ्रमण में बिहान की क़ृषि सखी व पशु सखी दीदियों ने मशरूम उत्पादन, पशुपालन, डेयरी, जैविक खाद, गोबर गैस सयंत्र, ग्रीन हॉउस, मछली पालन, बकरी पालन, वर्मीवाश इकाई व क़ृषि तथा पशुपालन से सम्बंधित इकाई का अवलोकन किया.
असेसमेंट में नवागढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पीथमपुर से भारती साहू, प्रीति साहू, धाराशिव रोगदा से विनीता यादव, रामकुमारी यादव, सिउड़ से शिवकुमारी करियारे, दीपा कश्यप, खैरा से मानमती मानिकपुरी, खोखरा से अंजली बरेठ, प्रतिभा राठौर, कर्रा से हेमलता कश्यप, प्रभा धीवर, धाराशिव से अनिता चौहान, सीमा राठौर, भड़ेसर नर्मदा जोशी, इंदु साहू, पेण्ड्री नवागढ़ से दुलेश्वरी कुर्रे, पद्मि साहू, कन्हाईबंद से प्रियंका यादव, सुनीता लाठिया, हरदी हरि से गंगा बाई कहरा, श्याम बाई प्रधान, भैसमुड़ी से सविता कर्ष, सोनमती साहू, पेण्ड्री जांजगीर से विद्या देवी कश्यप, पूर्णिमा कश्यप, रोगदा से जरीना बेगम, रोहिणी साहू, बम्हनीडीह ब्लॉक के बरगड़ी से पुष्पा साहू, चारपारा से रामकुमारी साहू, गोविंदा से ललिता पटेल, जयश्री पटेल, डभरा ब्लॉक के कुसमुल से मोहन कुमारी मिरी, रामायण बाई धीरहे, बसंतपुर से उमेश्वरी निषाद, केशरी निषाद आदि बिहान की क़ृषि सखी व पशु सखी दीदियाँ शामिल हुई.





