JanjgirChampa Big News : शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर नायब तहसीलदार से मारपीट करने वाले दो भाईयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, राजस्व निरीक्षक और कोटवार से भी हाथापाई, JCB और बाइक को किया जब्त

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर मारपीट करने वाले दो सगे भाई धर्मेंद्र कश्यप, सुरेंद्र कश्यप को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.पुलिस ने मामले में दोनों आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 296, 221, 121(2), 132, 3(5) के तहत जुर्म दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी दोनों भाई, कुरियारी गांव के रहने वाले हैं. गिरफ्तार आरोपियों में धर्मेंद्र कश्यप, JCB मालिक है तो सुरेंद्र कुमार कश्यप, JCB का ड्राइवर है.



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पर्यावरण और स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण है प्राकृतिक खेती : राठौर, किसान स्कूल बहेराडीह में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, दो जिले से क़ृषि सखी, पशु सखी, कृषक मित्र, गौसेवक और प्रगतिशील कृषक हुए शामिल

पुलिस के मुताबिक, शिवरीनारायण के नायब तहसीलदार संजय बरेठ ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दुरपा गांव के लंकेटर तालाब में JCB से अवैध रूप से खोदाई कर व्यवसायी की जमीन पर मिट्टी को पाटा का रहा था. इसे लेकर JCB द्वारा किए जा रहे काम को रुकवाया गया और JCB को थाने लाते समय सुरेंद्र कुमार कश्यप और उसके बड़े भाई धर्मेंद्र कश्यप ने गाली-गलौज कर मारपीट की. मामले में पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर मारपीट करने वाले दोनों भाईयों को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Rape FIR : नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज, जांच में जुटी अकलतरा पुलिस

error: Content is protected !!