JanjgirChampa Knife Attack Arrest : युवक पर चाकू से हमला का मामला, फरार आरोपी की हुई गिरफ्तारी, अन्य 3 आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, बारात आए युवक पर किया था हमला…

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव पुलिस ने युवक पर चाकू से हमला करने वाले फरार आरोपी की गिरफ्तारी की है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामले में अन्य 3 आरोपी की पहले गिरफ्तारी हो चुकी है. सभी आरोपी, पामगढ़ के बोरसी गांव के हैं. चाकूबाजी की वारदात अफरीद गांव में हुई थी.



दरअसल, 10 फरवरी को अफरीद गांव में एक ही घर में बस्ती बाराद्वार और पामगढ़ के बोरसी गांव से बारात आई थी. यहां डांस करने को लेकर दोनों गांव के बाराती युवकों में विवाद हो गया, फिर बोरसी गांव के युवकों ने बस्ती बाराद्वार के युवक गौरव बरेठ पर चाकू से हमला कर दिया था. इससे युवक को गम्भीर चोट आई है. मामले में सारागांव पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. अब फरार 1 अन्य आरोपी नरेंद्र यादव को गिरफ्तार किया

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : खरसिया में जिला एवं अपर सत्र न्यायालय का शुभारंभ, न्यायिक अधोसंरचना को मिला नया विस्तार, मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने वर्चुअल माध्यम से किया उद्घाटन

error: Content is protected !!