JanjgirChampa News : इस होली का रंग सिर्फ गुलाल के ही नहीं, बल्कि खुशहाली के भी होंगे : इंजी. रवि पाण्डेय

जांजगीर-चांपा. “इस होली का रंग सिर्फ गुलाल के ही नहीं, बल्कि खुशहाली के भी होंगे.” उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता मे कैबिनेट मे लिए गए ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत किया स्वागत करते हुए कहा, उन्होंने राज्य के लाखों किसानों को होली पर्व से पहले धान की अंतर राशि (3100 रूपये प्रति क्विंटल के मान से) एकमुश्त भुगतान करने के फैसले को ऐतिहासिक और किसान हितैषी बताया है. भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. पाण्डेय ने कहा कि कैबिनेट के निर्णय अनुसार, राज्य के 25 लाख 24 हजार 339 किसानों को होली के पावन पर्व से पहले अंतर की राशि का भुगतान किया जाएगा. खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 मे प्रदेश मे रिकार्ड 141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Arrest : रास्ता रोककर शराब पीने के लिए रुपये की मांगकर मारपीट करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड में

इंजी. रवि पाण्डेय ने कहा कि सरकार केवल धान नहीं खरीद रही, बल्कि किसानों के पसीने की एक-एक बूंद की कीमत चुकाकर उनके पुरूषार्थ का सम्मान कर रही है. मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व वाली सरकार ने यह सिद्ध कर दिया है कि प्रदेश का ’अन्नदाता’ ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. होली से पहले एकमुश्त भुगतान का निर्णय किसानों के जीवन में न केवल आर्थिक संबल लाएगा, बल्कि उनके उत्सव के उल्लास को दोगुना कर देगा. मुख्यमंत्री का यह कथन ’’किसानों की मुस्कान ही सरकार की सबसे बड़ी पूंजी है’’ भाजपा की सेवा भावना को दर्शाता है. भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. पाण्डेय ने कहा कि पिछली सरकारों के विपरीत, साय सरकार ने किसानों को किस्तों के इंतजार से मुक्ति दिलाकर 3100 रूपये प्रति क्विंटल का वादा निभाकर अपनी विश्वसनीयता पर मुहर लगाई है. भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री और पूरी कैबिनेट का आभार व्यक्त करता है. यह कदम छत्तीसगढ़ को कृषि प्रधान से कृषि समृद्ध राज्य बनाने की दिशा मे मील का पत्थर साबित होगा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : ऑपरेशन थिएटर में मृत मिला वार्ड ब्वॉय, अकलतरा CHC का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच...

error: Content is protected !!