Sheorinarayan Murder : हत्या कर युवक के शव को तालाब में फेंका, एक नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने धरदेई गांव में युवक राहुल चौहान की हत्या के मामले में आरोपी नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है. आरोपियों में से एक आरोपी युवक को राहुल चौहान के अपनी मौसी के घर आने से नाराज था. इसी के बाद हत्या की साजिश रची, फिर चाकू से हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया था.



पुलिस के मुताबिक, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भटगांव क्षेत्र के दर्रा गांव का युवक राहुल चौहान, 11 फरवरी को शिवरीनारायण से मेला देखकर अपनी मौसी के घर धरदेई गांव आया था. इस बात से गांव का युवक नाराज रहता था, क्योंकि वह एक लड़की से बात करता था, राहुल के आने से उसे दिक्कत थी. इस तरह उसे मौत के घाट उतारकर रास्ता से हटाने के लिए प्लानिंग की और युवक राहुल चौहान को अपने साथ लेकर चाकू से उसकी हत्या कर दी.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : धार्मिक भावना को आहत करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई...

इसके बाद, साक्ष्य छिपाने के लिए शव को तालाब में फेंक दिया था और शाम के वक्त युवक का शव मिला. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, तब मामला संदेहास्पद लगा, क्योंकि शव पर चोट के निशान था. पीएम रिपोर्ट से हत्या का खुलासा हुआ. मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने एक आरोपी नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur News : मटियारी धाम में श्रीराम कथा श्रवण करने उपस्थित हुए राजेश्री महन्त, व्यास पीठ पर विराजित है अनंत श्री विभूषित सियारामशरण महाराज...

error: Content is protected !!