15 साल की बल्‍लेबाज ने रचा इतिहास, T20I डेब्‍यू में तूफानी शतक जड़कर सभी को हैरान किया

क्रिकेट के मैदान पर आए दिन कई रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं। शुक्रवार को इंटरनेशनल क्रिकेट में नया इतिहास जुड़ा। रवांडा की बल्लेबाज फैनी उतागुशिमानिंदे ने टी20 इंटरनेशनल शतक लगाने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया। उन्होंने लागोस के ताफावा बलेवा स्क्वायर क्रिकेट ओवल में नाइजीरिया इनविटेशनल महिला टी20 इंटरनेशनल टूर्नामेंट में घाना के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की।



महज 15 साल और 223 दिन की उम्र में उतागुशिमानिंदे ने युगांडा की प्रोस्कोविया अलाको का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अलाको ने 2019 में किगाली में माली के खिलाफ 16 साल और 233 दिन की उम्र में 116 रन बनाए थे। फैनी उतागुशिमानिंदे ने 65 गेंदों में 17 चौकों की मदद से 111 रन बनाए।

मेंस क्रिकेट में सबसे कम उम्र में टी20 इंटरनेशनल शतक लगाने का रिकॉर्ड फ्रांस के गुस्ताव मैककॉन के नाम है। उन्‍होंने 2022 में स्विट्जरलैंड के खिलाफ 18 साल और 280 दिन की उम्र में शतक बनाया था। उटागुशिमानिंदे विमंस टी20 इंटरनेशनल इतिहास में डेब्‍यू मैच में शतक बनाने वाली पहली खिलाड़ी भी बन गईं। उन्होंने विमंस टी20 इंटरनेशनल डेब्‍यू मैच में सर्वोच्च स्कोर के लिए करेन रोल्टन के 96* रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

इसे भी पढ़े -  पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी ये क्रिकेट टीम, वनडे और टी20 सीरीज में लेगी हिस्सा; दर्शकों के बिना होंगे मैच!

मेंस टी20 इंटरनेशनल मैचों में कनाडा के मैथ्यूज स्पूर्स, सर्बिया के लेस्ली डनबर, नामीबिया के जेपी कोट्जे और कनाडा के रविंदरपाल सिंह जैसे खिलाड़ियों ने अपने पहले ही मैच में शतक बनाए हैं। इनमें से कोई भी फुल मेंबर देश का खिलाड़ी नहीं था।।

फैनी उटागुशिमानिंदे के शतक की बदौलत रवांडा महिला टीम ने घाना महिला टीम को 122 रनों से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए रवांडा ने 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 210 रन बनाए थे। उटागुशिमानिंदे ने 170.76 की स्‍ट्राइक रेट से बल्‍लेबाजी की और 65 गेंदों पर 111 रन ठोक दिए। गिसेले इशिम्वे (14) और क्लारिस उवासे (15) ने छोटी पर अहम पारी खेली। मर्वेल उवासे ने 32 रन बनाए। इसके अलावा टीम को 25 अतिरिक्‍त रन भी मिले।

इसे भी पढ़े -  पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी ये क्रिकेट टीम, वनडे और टी20 सीरीज में लेगी हिस्सा; दर्शकों के बिना होंगे मैच!

जवाब में घाना की पूरी टीम निर्धारित ओवर में 8 विकेट खोकर 88 रन ही बना सकी। बेलिस मुरेकातेते ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्‍होंने 20 रन देकर 3 विकेट चटकाए। मैरी बिमेनिमाना, हेनरिएट इशिम्वे और मर्वेल उवासे ने गेंदबाजी में योगदान दियाा। उटागुशिमानिंदे के शतक के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इसे भी पढ़े -  पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी ये क्रिकेट टीम, वनडे और टी20 सीरीज में लेगी हिस्सा; दर्शकों के बिना होंगे मैच!

error: Content is protected !!