Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में आईडीबीआई बैंक के सहयोग से निःशुल्क जनधन खाता खोलने विशेष शिविर आयोजित, ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों और नागरिकों को वित्तीय समावेशन से जोड़ना शिविर का मुख्य उद्देश्य

अकलतरा. बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में आईडीबीआई बैंक के सहयोग से निःशुल्क जनधन खाता खोलने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों एवं नागरिकों को वित्तीय समावेशन से जोड़ना था.



कार्यक्रम में आईडीबीआई बैंक के सहायक प्रबंधक राहुल यादव एवं सहायक आदर्श वैष्णव ने उपस्थित लोगों को जनधन खाते के महत्व एवं लाभों की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह खाता शून्य बैलेंस पर खोला जाता है, जिसमें रूपे डेबिट कार्ड, 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर तथा सरकारी योजनाओं की सीधी राशि खाते में मिलने की सुविधा शामिल है. साथ ही, खाताधारक ओवरड्राफ्ट सुविधा का भी लाभ उठा सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara-Saragaon Arrest : गांजा तस्करी के मामले में अकलतरा पुलिस ने गांजा बेचने वाले आदतन बदमाश को सारागांव से किया गिरफ्तार, पूर्व में 3 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी, आरोपियों से 5 किलो 2 सौ 80 ग्राम गांजा जब्त

बैंक अधिकारियों ने खाता खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ – आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं पासपोर्ट साइज फोटो की जानकारी दी और मौके पर ही दस्तावेज़ सत्यापन कर कई लोगों के खाते खोले. छात्रों ने इस पहल की सराहना की और इसे अपने भविष्य के लिए उपयोगी बताया.

महाविद्यालय के प्राचार्य ने बैंक टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण युवाओं को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने में मदद करते हैं. कार्यक्रम सफल रहा और छात्र छात्राओं ने जनधन खाता खुलवाकर इसका लाभ उठाया.

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शिखा सिंह महाविद्यालय के संचालक डॉ. जे. के. जैन, डॉ.प्रतिमा रानी द्विवेदी, ओमप्रकाश सोनी, अरविंद कुमार, संजीव चौहान, श्वेता सिंह चंदेल, दुर्गा टण्डन, संध्या सिंह, कमलकांत साहू, नवीन आदित्य, नगेंद्र कुमार जांगड़े, अनुज जैन, राहुल राठौर, अर्जुन दास मोहले, संजना भास्कर, सोनम साहू, प्रिया खरे, श्रद्धा राठौर, सरिता पटेल, चंद्ररुपा कश्यप, अशोक पाण्डेय, सुनीता पाण्डेय, पायल दास, हितेश्वरी कश्यप, सूरज रत्नाकर, रश्मि मरकाम, कृष्णकांत चंद्राकर, समरीन मिर्जा, राजेश कुमार, मनीष गंधर्व, आकाश दास, नीरज निर्मलकर, बृजनंदन पटेल, द्वाशराम कश्यप,राजेश साहू एवं समस्त महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : भारतीय जनता पार्टी का पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के तहत नगर मंडल सक्ती का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

error: Content is protected !!