Honda City Facelift हो सकती है लॉन्‍च, टेस्टिंग के दौरान दिखी कार से मिली यह जानकारी

भारत में होंडा की ओर से सेडान से लेकर एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से मिड साइज सेडान कार के तौर पर Honda City को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता इस कार के Facelift वर्जन को लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है। इसके पहले इसे टेस्‍टिंग के दौरान देखा गया है। होंडा की सिटी के फेसलिफ्ट की क्‍या जानकारी मिली है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।



Honda City Facelift की हो रही तैयारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होंडा कार की ओर से ऑफर की जाने वाली मिड साइज सेडान कार होंडा सिटी के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। हालांकि अभी निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

इसे भी पढ़े -  पुलिस की जीप समेत 5 गाड़ियां फूंकी, वेतन बढ़ाने की मांग पर अड़े हजारों श्रमिक; हाई अलर्ट पर पुलिस

हो रही टेस्टिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार को हाल में ही टेस्‍टिंग के दौरान देखा गया है। जिसके बाद यह तय हो गया है कि निर्माता इस कार के फेसलिफ्ट को भारत में लॉन्‍च कर सकती है।

क्‍या मिली जानकारी
टेस्‍टिंग के दौरान सिटी के फेसलिफ्ट को ब्राजील में देखा गया है। जिसको पूरी तरह से ढंका गया था। इस कार को सिविक के नए डिजाइन की तरह रखने की कोशिश की गई है। इसमें नए बंपर, हेडलाइट और ग्रिल को दिया गया है। साथ ही नए अलॉय व्‍हील्‍स, रियर बंपर में बदलाव किए जा सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  पुलिस की जीप समेत 5 गाड़ियां फूंकी, वेतन बढ़ाने की मांग पर अड़े हजारों श्रमिक; हाई अलर्ट पर पुलिस

मिल सकते हैं नए फीचर्स
निर्माता की ओर से सिटी को कई नए फीचर्स के साथ ऑफर किया जा सकता है। इसमें 360 डिग्री कैमरा, ADAS, नया इंटीरियर, बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्‍टम को भी दिया जा सकता है।

कब होगी लॉन्‍च
होंडा ने भारत में इस कार के फेसलिफ्ट के लॉन्‍च को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि इसके फेसलिफ्ट को पहले ब्राजील में लॉन्‍च किया जाएगा। जिसके बाद इसे भारत में भी ऑफर किया जा सकता है।

error: Content is protected !!