Janjgir Action News : NH-49 में सड़क किनारे चौक के अतिक्रमण पर बुलडोजर चला, 15 से ज्यादा ठेले, गुमटी और मकान को तोड़ा गया…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के NH-49 में सड़क किनारे चौक के अतिक्रमण पर बुलडोजर चला और 4 चौक खोखरा चौक, मुनुंद चौक, सुकली चौक और पिसौद चौक में प्रशासन ने कार्रवाई की. इस दौरान 15 से ज्यादा ठेले, गुमटी और मकान को तोड़ा गया. कलेक्टर के निर्देश पर जांजगीर तहसीलदार राजकुमार मरावी के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई. इस दौरान राजस्व अमला, NH के अफसर और पुलिस बल मौजूद था.



इसे भी पढ़े -  Janjgir judgement : युवती से गैंगरेप, 4 आरोपी को 20-20 साल का सश्रम कारावास, आरोपियों में 3 सगे भाई, फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट जांजगीर का फैसला, चाम्पा थाना क्षेत्र का मामला...

दरअसल, NH-49 के चौक पर अतिक्रमण करके लगातार दुकान बनाई जा रही थी. इससे चौक पर हादसे भी बढ़ रहे थे. इसे देखते हुए प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है.

error: Content is protected !!