JanjgirChampa Big News : 8 खदानों में ब्लॉटिंग पर रोक, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय रायगढ़ के निदेशक की कार्रवाई, ग्रामीणों की शिकायत के 1 माह पहले हुई थी जांच

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के बिरगहनी गांव की 6 और देवरहा गांव की 2 खदानों में ब्लास्टिंग पर रोक लगाई गई है. रायगढ़ के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के निदेशक श्रीनिवास चिर्रा ने 2 गांव की 8 खदानों पर कार्रवाई की है.

 



खदानों में हैवी ब्लास्टिंग और घरों में दरार आने की खबर को KhabarCGNews ने प्रमुखता से दिखाई थी, जिसके बाद रायगढ़ के अधिकारी जांच के लिए पहुंचे थे और ग्रामीणों से बात की थी. इसके बाद बिरगहनी गांव की 6 और देवरहा गांव की 2 खदानों में ब्लास्टिंग पर रोक लगा दी है.
आपको बता दें, बिरगहनी और देवरहा के ग्रामीण, खदानों में हैवी ब्लास्टिंग से परेशान हैं. इसकी शिकायत के बाद 1 माह पहले जांच के लिए रायगढ़ से अधिकारी पहुंचे थे, जिसके बाद अभी कार्रवाई की गई है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!