Janjgir-Kharod Big News : बिना अनुमति हो रही थी प्रार्थना सभा, हंगामा हुआ तो पहुंची पुलिस, 2 महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार…

जांजगीर-चाम्पा. तिवारीपारा खरौद के घर में बिना अनुमति प्रार्थना सभा करने को लेकर शिवरीनारायण पुलिस ने 2 महिला समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और सभी 6 आरोपियों को तहसील न्यायालय में पेश किया है. सभी 6 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने BNSS की धारा 170, 126, 135 ( 3 ) के तहत जुर्म दर्ज किया है. यहां पुलिस के आने के पहले स्थानीय लोगों ने प्रार्थना सभा को लेकर आपत्ति की तो मौके पर हंगामा हुआ. इसके बाद, शिवरीनारायण पुलिस ने मौके पर पहुंचzकर कार्रवाई की.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan : कुकदा गांव की बेटी अनिता कश्यप बनी मिसाल, सूबेदार की ट्रेनिंग के बाद गृहग्राम आगमन पर जोरदार स्वागत...

खरौद के तिवारीपारा के घर में प्रार्थना सभा हो रही थी. इसकी अनुमति नहीं ली गई थी. मोहल्ले और स्थानीय लोगों ने प्रार्थना सभा को लेकर आपत्ति की तो यहां विवाद की स्थिति निर्मित हो गई. फिर हंगामा हो गया और सूचना के बाद मौके पर शिवरीनारायण पुलिस पहुंची. फिर 2 और 4 पुरुष को लेकर थाना पहुंची. यहां येनिवेश साहू, किशन यादव, रमाशंकर साहू, मोतीलाल रात्रे और 2 महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की गई. फिर तहसील न्यायालय में पेश किया गया. इस तरह खरौद के तिवारीपारा का यह मामला दिन भर गरमाया रहा और इसकी चर्चा होती रही.

इसे भी पढ़े -  Sakti Police Transfer News : 4 निरीक्षकों का तबादला, SP प्रफुल्ल ठाकुर ने जारी किया आदेश... किन्हें, कहां-कहां मिली जिम्मेदारी... देखिए लिस्ट

error: Content is protected !!