JanjgirChampa Big News : पामगढ़ क्षेत्र के 5 होटलों में खाद्य विभाग ने छापा, 11 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, चूल्हा, प्रेशर रेगुलेटर और पाइप को जब्त किया गया , जिले में कार्रवाई जारी…

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ क्षेत्र के 5 होटलों में खाद्य विभाग ने छापा मारा और 11 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किया है. साथ ही, चूल्हा, प्रेशर रेगुलेटर और पाइप को जब्त किया गया है. मामले में खाद्य विभाग की टीम ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत की कार्रवाई है. खाद्य विभाग की टीम ने शेरगढ़ फैमिली रेस्टोरेंट एवं ढाबा, एलके होटल, बाबा कैफे एंड पराठा हाउस, ब्रदर्स कैफे, भैयाजी रेस्टोरेंट में कार्रवाई की गई है. आपको बता दें, जिले में अब तक कुल 23 घरेलू गैस सिलेंडर को होटलों से जब्त किया गया है और अब तक 10 होटलों में कार्रवाई हुई है.

 



दरअसल, घरेलू गैस सिलेंडर के क्राइसिस की चर्चा के बाद खाद्य विभाग ने होटलों में इसलिए छापा मारा है कि इन घरेलू सिलेंडर का इन जगहों में खपत होती है. कामर्सियल गैस सिलेंडर महंगा पड़ता है, इसलिए होटल संचालकों द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग किया जाता है.

error: Content is protected !!