Janjgir News : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 22वीं किस्त किसानों के खाते में पहुंची, भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा ग्राम पेंड्री में किसानों को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया गया

जांजगीर. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 22वीं किस्त किसानों के खाते में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पात्र किसानों के खाते में 2000 रुपये ट्रांसफर किया गया. इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा ग्राम पेंड्री में किसानों को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया गया, किसानों के द्वारा पीएम मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया.



इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री ठा. शिव चमन सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों की उन्नति और खुशहाली के लिए पीएम किसान सम्मान निधि की शुरू की है, जिसका व्यापक लाभ किसानों को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत किसानों को साल भर में 6 हजार रुपये दिया जाता है. इससे किसानों को बड़ी मदद मिली है.

इसे भी पढ़े -  CG News: अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा! सर्वे में बड़ा खेल… सरकारी रिकॉर्ड में बताया इस चीज का फसल, अब कलेक्टर ने तीन अफसरों को थमाया नोटिस

error: Content is protected !!