Janjgir News : जांजगीर में साप्ताहिक स्वच्छता अभियान जारी, युवा जांजगीर यूथ क्लब की पहल, रविवार की सुबह स्वच्छता के लिए जुटते हैं युवा

जांजगीर. युवा जांजगीर यूथ क्लब के माध्यम से चलाए जा रहे साप्ताहिक स्वच्छता अभियान का सफल आयोजन किया गया। यह अभियान (चित्रांग) प्रोजेक्ट के अंतर्गत हर रविवार को नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है।



आज का स्वच्छता अभियान बीटीआई चौक, नहर पुल के किनारे लगभग 200 मीटर क्षेत्र में संपन्न हुआ। क्लब के सदस्यों ने मिलकर क्षेत्र की साफ-सफाई की और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया।

क्लब के सदस्यों ने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, जिसमें हर रविवार को 200-200 मीटर की दूरी तक अलग-अलग दिशाओं में सफाई कार्य किया जाएगा, ताकि पूरे शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता की उत्कृष्ट विवेचना से गैंगरेप की पीड़िता को मिला न्याय, फ़ास्ट ट्रेक कोर्ट से मामले के सभी चार आरोपियों को 20-20 साल सश्रम कारावास की सजा, सभी आरोपी घटना करने के बाद नेपाल भागने की फिराक में थे, उससे पहले पकड़े गए थे...

आज के इस स्वच्छता अभियान में युवा जज्बे के कुल 15 सदस्यों ने सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी निभाई।

इस अभियान की विशेष बात यह रही कि इसे देखकर दो नए साथियों ने भी प्रेरित होकर अपनी भागीदारी दर्ज कराई। इनमें कुलदीप सिंह और चुलाश चौहान शामिल रहे।

युवा जांजगीर यूथ क्लब का यह प्रयास समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने और लोगों को प्रेरित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हो रहा है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Attack Arrest : जानलेवा हमला करने वाला आरोपी को गिरफ्तार, भेजा गया जेल, बिर्रा पुलिस की कार्रवाई...

युवा जांजगीर, जांजगीर और आसपास के युवाओं द्वारा बनाया गया एक स्वतंत्र युवा क्लब है, जिसका उद्देश्य छोटे-पैमाने के सामाजिक कार्यों के माध्यम से युवाओं में क्षमता-विकास और नागरिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। क्लब शिक्षा-सहायता और कौशल-विकास से जुड़े कार्य भी करता है। यह किसी राजनीतिक या धार्मिक संस्था से संबद्ध नहीं है और संविधान के मूल्यों पर आधारित है।

error: Content is protected !!