JanjgirChampa Arrest Jail : पुलिस बनकर युवक ने दूसरे युवक को धमकाया, युवक ने की खुदकुशी, अब धमकाने वाला युवक पहुंचा जेल… डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. पंतोरा पुलिस ने आरोपी सचिन खरे को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी युवक, कोरबा के गेवरा बस्ती का रहने वाला है.



दरअसल, खुद को पुलिस बताकर युवक सचिन खरे द्वारा धमकाने और पंतोरा चौकी बुलाने के बाद युवक सनत कश्यप ने खुदकुशी कर ली थी और युवक ने वीडियो बनाकर पुलिस पर आरोप लगाया था. हालांकि, जांच में यह पता चला कि युवक सनत कश्यप को डराने और अपनी बहन के बारे में पता लगाने के लिए युवक सचिन खरे ने खुद को पुलिस बता धमकी भरा फोन किया था. लिहाजा, युवक सनत कश्यप ने फांसी लगा ली.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Murder Arrest : खपरी गांव में डबल मर्डर का मामला, 4 आरोपी हिरासत में, 1 अप्रेल को हुई थी बुजुर्ग दम्पत्ति की धारदार हथियार से हत्या, डिटेल में पढ़िए...

इस मामले ने जब तूल पकड़ा तो पुलिस ने जांच की, फिर खुलासा हुआ कि पंतोरा चौकी से किसी पुलिस ने फोन नहीं किया था, बल्कि युवक सचिन खरे ने खुद ही पुलिस बनकर धमकाते हुए फोन किया था. इस मामले के खुलासे के बाद पंतोरा पुलिस ने आरोपी युवक सचिन खरे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir : जिला अस्पताल में इलाज के दौरान शख्स की हुई मौत

error: Content is protected !!