JanjgirChampa Big News : रिटायर फौजी ने युवक को मारी गोली, युवक गंभीर रूप से घायल, पामगढ़ अस्पताल से बिलासपुर रेफर, आरोपी दो सगे भाई हिरासत में…

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के ब्यासनगर गांव में रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी पिस्टल से युवक पंकज कश्यप के पैर में गोली मार दी, गम्भीर रुप से घायल युवक को पामगढ़ CHC से बिलासपुर रेफर किया गया है. घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी रिटायर फौजी गुलशन श्रीवास और उसके भाई हिमांशु श्रीवास को हिरासत में ले लिया है. साथ ही, लाइसेंसी पिस्टल और तलवार को भी जब्त कर किया है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda News : पोंच में बेटियों को मिलेगा कंप्यूटर का निःशुल्क प्रशिक्षण

पुलिस के मुताबिक, ब्यासनगर गांव में शैलेन्द्र साहू अपने साथियों के साथ हिमांशु किराना स्टोर्स के पास गाली-गलौज कर रहा था, तब संचालक हिमांशु श्रीवास ने मना किया तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. इसके बाद हिमांशु के भाई रिटायर्ड फौजी गुलशन श्रीवास ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी. गोली चलने के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई और सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची. गम्भीर घायल युवक को पामगढ़ CHC से बिलासपुर रेफर किया गया है, वहीं पामगढ़ पुलिस ने आरोपी रिटायर्ड फौजी गुलशन श्रीवास और उसके भाई हिमांशु श्रीवास को हिरासत में लिया है.

इसे भी पढ़े -  मध्यप्रदेश में युवा कवि योगेश्वर सिंह राठौर हुए सम्मानित...

error: Content is protected !!