JanjgirChampa News : गांव में चल रहे वीबी जी राम जी के कार्यो का जिपं. अध्यक्ष कर रही है सुबह-सुबह निरीक्षण…

जांजगीर-चाम्पा. जिला पंचायत की अध्यक्ष इंजी. सत्यलता मिरी, इन दिनों सुबह-सुबह जिले के विभिन्न गांव पहुंच रही हैं, जहां केन्द्र सरकार के योजना विकसित भारत गारंटी फॉर रोज़गार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) के कार्यो का निरीक्षण कर वीबी जी राम जी के बारे में सीधा चर्चा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद उनके कार्यस्थलों में जाकर कर रही हैं। जिला पंचायत की अध्यक्ष इंजी. श्रीमती सत्यलता आनंद मिरी ने अकलतरा जनपद अंतर्गत भैंसतरा, बरपाली, मधुवा, बुचीहरदी और
पामगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत सेमरिया, जेवरा पहुँच कर केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत करा रही। उपस्थित लोगों को जिला पंचायत की अध्यक्ष इंजी. मिरी ने कहा कि विकसित भारत गारंटी फॉर रोज़गार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) के इस नए कानून से ग्रामीण रोजगार और आजीविका मजबूत होगी। इसमें साल में 100 दिन की जगह 125 दिन काम देने का वादा हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया हैं, इससे गांव के लोगों की आर्थिक व्यवस्था और सुधरेगी और किसान और मजदूर और आर्थिक रूप से मजबूत होंगे.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Rescue : बिलारी गांव में कुएं में गिरे बैल का रेस्क्यू किया गया, दो घण्टे की मशक्कत के बाद गौसेवकों ने बैल को बाहर निकाला... गहरे कुएं में इस तरह किया गया रेस्क्यू...

उन्होंने कहा, अगर हमारे गांव की किसान मजबूत होंगे, तब जिला मजबूत होगा, जिला मजबूत होगा तो राज्य मजबूत होंगे और राज मजबूत होगा तो केंद्र और मजबूत होगा और इस तरह से भारत को विकसीत भारत बनाने का जो लक्ष 2047 तक रखा गया है जल्दी पूरा हो सकेगा । अध्यक्ष ने आगे कहा कि इस योजना से न सिर्फ आय बढ़ी है, बल्कि पारदर्शिता, समय पर भुगतान और किसानों के लिए स्थायी आजीविका हेतु विशेष प्रावधान भी सुनिश्चित किया जायेगा।

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : मारपीट से नाबालिग लड़के का हाथ टूटने के मामले में बजरंग दल के नगर संयोजक और सह संयोजक गिरफ्तार, भेजे गए जेल...

error: Content is protected !!