JanjgirChampa News सुपोषित ग्राम पंचायत पुरस्कार, जिले की तीन पंचायतों का हुआ चयन, चयनित पंचायत 2 अप्रेल 2026 को होंगी पुरस्कृत

जांजगीर-चांपा. ‘‘सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान’’ के तहत जिले की तीन ग्राम पंचायतों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान हेतु किया गया है। अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 26 दिसंबर 2024 को शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य देश को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए जमीनी स्तर पर पोषण एवं स्वास्थ्य में सुधार लाना है।



जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि अभियान के अंतर्गत देश की 900 सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायतों एवं 100 वार्डों का चयन कर उन्हें पोषण ट्रैकर ऐप में दर्ज आंकड़ों के आधार पर प्रति पंचायत/वार्ड 1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतों को कुपोषण के खिलाफ सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करना तथा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कुपोषण में कमी लाना है।

इसे भी पढ़े -  Korba Big News : पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी, पाली कॉलेज के निर्माणाधीन कांफ्रेस हॉल की धीमी प्रगति पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश, टीएस के अनुरूप नहीं मिले दरवाजे और सेनेटरी फिटिंग, नाराज कलेक्टर ने तोड़कर बदलने के दिए निर्देश, नए भवन में सीपेज सहित कई खामियां मिलने पर जताई नाराज़गी, कलेक्टर की सख्ती से हड़कम्प...

परियोजना बम्हनीडीह अंतर्गत ग्राम पंचायत हथनेवरा एवं सोनादह तथा परियोजना जांजगीर अंतर्गत ग्राम पंचायत दर्री का चयन किया गया है। चयनित पंचायतों को 2 अप्रैल 2026 को भारत मंडपम में आयोजित सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच/पंच एवं एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : विभागीय अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर फील्ड में काम करें क़ृषि सखी और पशु सखी दीदियां : डीएमएम, ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 14 दिवसीय क़ृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

error: Content is protected !!