7 सीटर कारों का है क्रेज? Ertiga से लेकर Bolero तक, ये हैं भारत की 5 सबसे किफायती फैमिली कारें

भारत में 7 लोगों को आराम से बैठने वाली गाड़ियों की मांग लगातार बढ़ रही है। परिवार अक्सर लंबी यात्राओं के लिए बड़ी कारों को पसंद करते हैं. ग्राहकों की इसी जरूरत को देखते हुए कंपनियों ने अब कीमत में बेहतरीन MPV और SUV बाजार में उतारी है। ये गाड़ियां कम दाम, ज्यादा जगह और अच्छे फीचर्स के साथ आती है।

 



मारुति सुजुकी एर्टिगा
Maruti Suzuki Ertiga भारत के मध्यम वर्गीय परिवारों की सबसे पसंदीदा 7 सीटर कारों में से एक है। इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जो गाड़ी को अच्छी पावर देता है जो चलाने में बहुत स्मूथ है। यह कार लंबी यात्राओं के लिए बेहतरीन है क्योंकि इसमें बैठने की अच्छी जगह और आरामदायक सीटें मिलती हैं. एर्टिगा की कीमत 8.80 लाख रुपए से 12.94 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

महिंद्रा बोलेरो नियो
Mahindra Bolero Neo पुरानी बोलेरो का नया वर्जन है। इसका इंटीरियर पहले से काफी बेहतर और सुंदर बनाया गया है। आगे की सीटों पर हाथ रखने के लिए आर्मरेस्ट दिया गया है जिससे लंबी ड्राइविंग में थकान नहीं होती। इसकी शुरुआती कीमत 8.69 लाख है और टॉप मॉडल 10.94 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाता है।

महिंद्रा बोलेरो
Mahindra Bolero उन लोगों की पहली पसंद है जिन्हें एक मजबूत और भरोसेमंद गाड़ी चाहिए। अब बोलेरो पहले से ज्यादा आधुनिक हो गई है। इसके अंदर नई सीटें और शानदार डिजाइन दिया गया है जिससे यह अंदर से प्रीमियम लगती है। इसकी शुरुआती कीमत 7.99 लाख (एक्स-शोरूम) है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

निसान ग्रेविटे
Nissan Gravite भारत की सबसे सस्ती 7 सीटर कारों में से एक है जिसकी कीमत 5.65 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। यह काफी हद तक रेनो ट्राइबर जैसी ही है क्योंकि दोनों एक ही तकनीक पर बनी हैं। इसकी लंबाई 4 मीटर से कम है फिर भी कंपनी ने इसके अंदर 3 लाइन में 7 सीटें बहुत ही समझदारी से लगाई गई हैं।

रेनो ट्राइबर
Renault Triber एक छोटी कार जैसी दिखती है लेकिन इसके अंदर 7 लोगों के बैठने के लिए 3 लाइन में सीटें दी गई हैं। इसकी बीच वाली सीटों को आप आगे-पीछे कर सकते हैं और थोड़ा झुका (Recline) भी सकते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 5.76 लाख है और सबसे महंगा मॉडल 8.6 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाता है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
error: Content is protected !!