JanjgirNews : नैला रेलवे फाटक पर जाम से त्रस्त नागरिकों ने अब आर-पार की लड़ाई का किया ऐलान

जांजगीर-चांपा. जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन के पश्चिम केबिन के पास लंबे समय से लंबित रेल ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्र में जनआक्रोश बढ़ता जा रहा है. इसी के चलते क्षेत्र के विधायक ब्यास कश्यप के नेतृत्व में चेंबर ऑफ कॉमर्स, व्यापारी संगठनों एवं आम नागरिकों द्वारा 6 मार्च को नगर बंद और चक्काजाम आंदोलन का निर्णय लिया गया है.

 



विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि “नैला रेलवे फाटक की समस्या वर्षों से क्षेत्र की जनता को परेशान कर रही है. बार-बार मांग और निवेदन के बावजूद रेलवे प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है. जनता की परेशानियों को देखते हुए अब आंदोलन के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है. जब तक ओवरब्रिज निर्माण और अन्य मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा.”

इसे भी पढ़े -  Akaltara Thief Arrest : घर में घुसकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 3 हजार की चोरी कर भागने का कर रहा था प्रयास, एक अन्य आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस, गिरफ्तार आरोपी रायगढ़ का रहने वाला

आंदोलन समिति के सदस्य विवेक सिंह सिसोदिया ने कहा है कि “यह आंदोलन क्षेत्र की जनता की वर्षों पुरानी समस्या के समाधान के लिए किया जा रहा है. रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से रोजाना हजारों लोग प्रभावित होते हैं. प्रशासन को इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान निकालना ही होगा.”आंदोलनकारियों का कहना है कि नैला रेलवे फाटक पर आए दिन लगने वाले जाम के कारण लोगों को घंटों तक परेशानी झेलनी पड़ती है. इससे आम जनता, मरीजों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और दैनिक यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. कई बार आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस और अन्य जरूरी सेवाएं भी जाम में फंस जाती हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है. स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों द्वारा इस समस्या के समाधान के लिए कई बार रेलवे प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Teacher Suspend : शराब पीकर स्कूल पहुंचे 2 शिक्षक, DEO ने सस्पेंड किया, देखिए आदेश में क्या लिखा है...

प्रशासन और रेलवे की इसी उदासीनता के विरोध में क्षेत्र के नागरिकों ने नगर बंद और चक्काजाम आंदोलन का आह्वान किया है .

आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगों में –

● नैला रेलवे फाटक पर तत्काल रेल ओवरब्रिज का निर्माण
● मिशन अस्पताल चांपा समपार पर अंडरब्रिज का निर्माण
● जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं का विस्तार
● गोंडवाना एक्सप्रेस एवं साउथ बिहार एक्सप्रेस का ठहराव सुनिश्चित करना शामिल है.

यह आंदोलन 6 मार्च को सुबह 6 बजे से परशुराम चौक, गायत्री मंदिर के पास प्रारंभ होगा. आंदोलन के आयोजकों ने शहर के सभी नागरिकों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस जनहित के आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

Related posts:

error: Content is protected !!