IPL के इतिहास में डॉट गेंद डालने वाले टॉप-5 गेंदबाज, लिस्ट में पहले स्थान पर किसका नाम?

आईपीएल का नाम सुनते ही दिमाग में बल्लेबाजों के चौकों-छक्कों की याद आती है। पिछले कुछ सीजन में हमें बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है, जहां 300 के करीब स्कोर बने हैं। 250 का स्कोर तो आईपीएल में आम हो गया है। हालांकि, कुछ गेंदबाज ऐसे हैं, जिन्होंने इस फॉर्मेट में अपना दबदबा बनाया है। आईपीएल में कुछ ऐसे गेंदबाज हैं, जो बल्लेबाजों के दौर में भी डॉट गेंद डालने का दम रखते हैं। आइए आपको उन गेंदबाजों के नाम बताते हैं, जिन्होंने आईपीएल के इतिहास में सबसे अधिक डॉट गेंदे डाली हैं।



IPL के इतिहास में सबसे अधिक डॉट बॉल डालने वाले गेंदबाज-
1. भुवनेश्वर कुमार
दिग्गज तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का लिस्ट में पहले स्थान पर नाम आता है। भुवि आईपीएल के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं। उन्होंने 2011 से लेकर अब तक 190 आईपीएल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 4222 गेंदे फेंकी हैं, जिसमें लगभग 1852 डॉट बॉल रहीं। उन्होंने अपने करियर में अब तक कुल 198 विकेट हासिल किए हैं। भुवि इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं।

2. सुनील नरेन
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले सुनील नरेन का नाम दूसरे स्थान पर है। सुनील ने आईपीएल में अपने करियर के दौरान कुल 189 मुकाबले खेले हैं, जिसमें लगभग 1720 डॉट गेंदे डाली हैं। नरेन ने 192 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्हें इस दौरान 4922 रन पड़े हैं।

3. रविचंद्रन अश्विन
भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है। हालांकि, वे लीग के इतिहास में सबसे अधिक डॉट गेंद डालने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। अश्विन ने अपने आईपीएल करियर के दौरान कुल 221 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 4710 गेंदें फेंकी। इनमें से लगभग 1663 गेंदों पर बल्लेबाज एक भी रन नहीं बना सके।

4. जसप्रीत बुमराह
आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लिस्ट मेंचौथे स्थान पर हैं। उन्होंने अब तक 145 आईपीएल मुकाबले खेले हैं, जिसमें 3337 गेंदे फेंकी हैं। इस दौरान लगभग उनकी 1397 गेंदों पर बल्लेबाज एक भी रन नहीं बना सका है। बुमराह ने अपने आईपीएल करियर में अब तक कुल 183 विकेट अपने नाम किए हैं.

5. पीयूष चावला
स्पिनर पीयूष चावला पांचवें नंबर पर मौजूद हैं। उन्होंने 2008 से 2024 तक आईपीएल में अपनी सेवाएं दीं। चावला ने अपने करियर में 192 मुकाबले खेले, जिसमें 192 विकेट हासिल किए। इस दौरान उन्होंने 3850 गेंदें फेंकी, जिसमें से 1358 डॉट गेंदे रहीं।

error: Content is protected !!