Janjgir Thief CCTV : शिक्षक के सूने घर में हुई चोरी, जेवरात और 20 हजार नगद समेत 4 लाख की चोरी, CCTV में 2 बदमाश कैद…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के अनंत विहार में शिक्षक के सूने घर से जेवरात और 20 हजार नगद समेत 4 लाख की चोरी हुई है. CCTV में 2 बदमाश कैद हुए हैं. दोनों बदमाश, चेहरे को कपड़े से बांधे हुए हैं. मामले में सिटी कोतवाली पुलिस जांच कर रही है.

 



जांजगीर के अनंत विहार में स्वामी आत्मानंद विद्यालय हिंदी माध्यम के शिक्षक सैय्यद रफीक का घर है. शादी में शामिल होने परिवार समेत वे बाहर गए थे. वापस आकर देखने घर की खिड़की खुली मिली और अंदर जाकर देखने पर आलमारी टूटी थी. यहां से चोरों ने जेवरात, 20 हजार नगद समेत 4 लाख का सामान पार कर दिया. घर में लगे CCTV में 2 बदमाश कैद हुए हैं. अब इसी आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Bamhanidih Accident Death : ट्रैक्टर ने नाबालिग लड़के को कुचला, अस्पताल में हुई मौत, पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!