




सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक के बाद एक नए-नए प्रीपेड प्लान्स और ऑफर्स पेश कर रही है। कंपनी के कुछ प्लान्स तो इतने ज्यादा सस्ते हैं जिन्हें अब कई यूजर्स काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसी बीच कंपनी अपना एक और किफायती प्रीपेड प्लान लेकर आई है।

कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर करते हुए इस प्लान की जानकारी दी है, जिसमें आपको न सिर्फ ज्यादा डेटा, बल्कि लंबी वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे फायदे भी मिलेंगे। चलिए इस जबरदस्त प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं…
BSNL का 485 रुपये वाला प्लान
BSNL के इस जबरदस्त प्लान की कीमत ₹485 है। इस प्लान में आपको रोजाना 2GB डेटा मिलता है, यानी कुल मिलाकर आपको बड़ा डेटा बेनिफिट मिल रहा है। प्लान की वैलिडिटी 72 दिन है, जिससे आपको बार-बार रिचार्ज की टेंशन लेने की जरूरत नहीं है।
कॉलिंग के लिए भी इस खास प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा दी गई है। साथ ही प्लान में रोजाना 100 SMS भेजने की सुविधा भी मिल रही है। ओवरऑल देखें तो इस एक प्लान में आपको सभी बेसिक बेनिफिट्स मिल रहे हैं।
लंबी वैलिडिटी और ज्यादा डेटा
कंपनी ने इस प्लान को खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए पेश किया है, जो कम कीमत में लंबी वैलिडिटी और ज्यादा डेटा चाहते हैं। ये प्लान 72 दिन की वैलिडिटी के साथ स्टूडेंट्स, वर्किंग प्रोफेशनल्स और ज्यादा इंटरनेट यूज करने वालों के लिए काफी यूजफुल प्लान साबित हो सकता है।
अगर आप इस प्लान को लेना चाहते हैं तो कंपनी के चैटबॉट और ऑफिशियल वेबसाइट से इस रिचार्ज प्लान को ले सकते हैं।



