Janjgir-Champa Action : रेत और गिट्टी का अवैध परिवहन करते 10 हाइवा पकड़ाया, चाम्पा, जांजगीर, पीथमपुर और हथनेवरा में हुई कार्रवाई, खनिज विभाग की टीम ने की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. जिले में खनिज विभाग की टीम ने रेत और गिट्टी का अवैध परिवहन करते 10 हाइवा को पकड़ा है. यह कार्रवाई चाम्पा, जांजगीर, पीथमपुर और हथनेवरा में कार्रवाई हुई है. इन हाइवा वाहन के मालिकों से खनिज अधिनियम के तहत जुर्माना वसूला जाएगा. 10 वाहनों में 7 में रेत तो 3 में गिट्टी का परिवहन किया जा रहा था, जिसे खनिज विभाग की टीम ने पकड़ा है. इन वाहनों को पुलिस लाइन जांजगीर और चाम्पा थाना में सुरक्षार्थ रखा गया है.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

आपको बता दें, राजस्व अमला और खनिज विभाग की टीम ने इससे पहले भी कार्रवाई की थी. लगातार कार्रवाई से खनिज माफिया में हड़कम्प है. खनिज विभाग के अफसरों का कहना है कि कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

इसे भी पढ़े -  छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही, तहसीलदार निलंबित, देखिए आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!