Janjgir-Champa Arrest : दुकान में डेटोनेटर फेंककर ब्लास्ट करने वाले 3 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया…

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला पुलिस ने दुकान में डेटोनेटर फेंककर ब्लास्ट करने वाले 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है और तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. ब्लास्ट होने से दुकानदार के पैर में चोट आई थी, वहीं कम्प्यूटर सेट समेत अन्य सामग्री को नुकसान हुआ था. मामला बनाहिल गांव का है.



दरअसल, भूपेंद्र साहू द्वारा CSC सेंटर का संचालन किया जाता है. यहां रंजिशवश 3 युवकों रूपेश वर्मा, रमन कुमार और अनुज केंवट ने डेटोनेटर को दुकान के अंदर फेंक दिया. यहां दुकानदार को आवाज आई तो वह आया, यहां डेटोनेटर ब्लास्ट हो गया और दुकान के सामान क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं दुकानदार के पैर में चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda News : अध्यक्ष द्वारा छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की शाखा बलौदा के नवीन भवन परिसर का उद्घाटन किया गया

error: Content is protected !!