Janjgir Fraud Arrest : टेलीग्राम के जरिए डबल मुनाफा का झांसा देकर 27 लाख की ठगी, औरंगाबाद से 2 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से मोबाइल, ATM, बैंक पासबुक और 2 हजार नगद जब्त, साइबर थाना पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सायबर थाना की पुलिस ने टेलीग्राम के जरिए डबल मुनाफा का झांसा देकर 27 लाख रुपये की ठगी करने वाले 2 आरोपी को औरंगाबाद से गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल, ATM, बैंक पासबुक और 2 हजार नगद को जब्त किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, चाम्पा का राजेश सोनी, ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया था, जहां उसे निवेश पर दोगुना लाभ दिलाने का लालच देकर 27 लाख 26 हजार रुपये की ठगी की गई. 7 दिसम्बर 2025 को एक युवती ने टेलीग्राम के माध्यम से सम्पर्क किया और एक कम्पनी में निवेश करने पर ज्यादा मुनाफा होने का दावा किया और एक टेलीग्राम ग्रूप में जोड़ दिया. इसके बाद उसने 27 लाख 26 हजार 614 रुपये विभिन्न खातों में जमा कर दिया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने FCRA संशोधन विधेयक 2026 पर JPC की पहली बैठक में लिया हिस्सा

बाद में, ठगी का शिकार होने का अहसास होने पर सायबर थाना में शिकायत की. जांच में पुलिस को अहम सुराग मिला और औरंगबाद से 2 आरोपी आवेज मसूद, अब्दुल वाहिद को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : छग अनुसूचित जाति सलाहकार परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और 17 सदस्यों की सूची जारी... देखिए... किन्हें-किन्हें मिली जगह...

Related posts:

error: Content is protected !!