Janjgir Fraud Arrest : चावल कारोबारी बनकर 1 लाख 70 हजार की ठगी, बिहार से हुई आरोपी की गिरफ्तारी…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने चावल कारोबारी बनकर 1 लाख 70 हजार की ठगी करने वाले आरोपी ओमप्रकाश शर्मा को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी, बिहार का रहने वाला है. उसने ट्रक भाड़े और लोडिंग के नाम पर रकम लिया था और रुपये वापस नहीं करने पर जांजगीर के व्यवसायी ने एफआईआर दर्ज कराया था.
जांजगीर के व्यवसायी से 900 सौ क्विंटल में धान का सौदा हुआ था. इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग खर्च के नाम पर 1 लाख 70 हजार रुपये ले लिया था. ठगी करने पर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था, फिर सिटी कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी ओमप्रकाश शर्मा को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : राजनांदगांव के पूर्व सांसद अभिषेक सिंह का 7 सितम्बर को दौरा कार्यक्रम, जारी हुआ प्रोटोकॉल...

Related posts:

error: Content is protected !!