JanjgirChampa Arrest : बारातियों की जमकर पिटाई के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, अन्य 7-8 आरोपी फरार, पिटाई का वीडियो हुआ था वायरल, मुलमुला थाना क्षेत्र का मामला…

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला पुलिस ने पौना गांव में बारातियों की जमकर पिटाई के मामले में 4 आरोपी को गिरफ्तार किया है. मामले के अन्य 7-8 आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है. बारातियों की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था. इसके बाद, पुलिस ने एफआईआर की है.

 



बारातियों की पिटाई से एक शख्स की आंख में चोट आई है, जिसका इलाज बिलासपुर में चल रहा है. पिटाई से 6 बाराती घायल हुए थे, जिसमें 5 बाराती का जिला अस्पताल में इलाज किया गया है, जहां से डिस्चार्ज कर दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Arrest : 11 केवी के 450 किलो सिल्वर तार की चोरी करने वाले सहित खरीददार 5 आरोपी गिरफ्तार, रायपुर से हुई खरीददार की गिरफ्तारी, चोरी का सामान और पिकअप जब्त

दरअसल, 16 अप्रेल को खोखरा गांव से पौना गांव बारात गई थी, जहां बाजा बजाने की बात को लेकर विवाद हुआ था और पौना गांव के ग्रामीणों ने बरातियों की पिटाई कर दी थी. पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ा और मुलमुला पुलिस ने 4 आरोपी नरेंद्र कश्यप, सरोज कश्यप, विमल कश्यप, संजय कश्यप को गिरफ्तार किया है, वहीं अन्य 7-8 आरोपी की तलाश की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : संस्कृति इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मसीयूटिकल साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी मेऊ पामगढ़ में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर विविध कार्यक्रम

Related posts:

error: Content is protected !!