Akaltatara News : भिलाई में आयोजित 26वीं सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में लटिया के धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक

जांजगीर-अकलतरा. पावर जिम एवं छत्तीसगढ़ पॉवरलिफ्टिंग एसोसिएशन के सयुंक्त तत्वधान में 26 वी छत्तीसगढ़ राज्य ( equipped & classic) महिला एवं पुरुष पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन पावर जिम सेक्टर 6 भिलाई (दुर्ग) में आयोजन किया गया. जिसमें सब जूनियर जूनियर सीनियर एवं मास्टर वर्ग के छतीसगढ़ के लगभग 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें धनंजय यादव ने 59 किलो ग्राम वजन समूह सीनियर वर्ग में जांजगीर-चाम्पा जिले का प्रतिनिधित्व किया एवं इसके साथ ही 190 किलो ग्राम स्कोट 95 किलो ग्राम ब्रेंचप्रेस एवं 225 किलो ग्राम डेडलिफ्ट किया. टोटल 510 किलो ग्राम का भार उठाकर स्वर्ण पदक जांजगीर-चाम्पा जिला के नाम किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : संस्कृति इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मसीयूटिकल साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी मेऊ पामगढ़ में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर विविध कार्यक्रम

साथ ही पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में 59 किलो ग्राम सीनियर वर्ग प्रथम स्थान प्राप्त किया है. पूरे जांजगीर-चाम्पा जिला अकलतरा ( लटिया ) का नाम गौरवान्वित किया है. धनंजय यादव ने इसका श्रेय अपने कोच दिलीप पटेल व जरनल सेक्रेटरी कृष्णा साहू माता-पिता को दिया है. छत्तीसगढ़ पॉवरलिफ्टिंग के जनरल सेक्रेटरी कृष्णा साहू और सदस्यों ने धनजंय यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी व उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir : कांग्रेस का कलेक्टर कार्यालय घेराव आज

Related posts:

error: Content is protected !!