JanjgirChampa Big News : कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप ने विकास कार्यों में सरकार और प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया, स्वेच्छानुदान की राशि जारी नहीं की गई, विधायक के विकास कार्य के प्रस्ताव पर ध्यान नहीं, भाजपा नेताओं के प्रस्ताव पर मिल रही स्वीकृति, विधायक ने ‘सत्याग्रह आंदोलन’ करने की चेतावनी दी…

जांजगीर-चाम्पा. कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप ने विकास कार्यों में सरकार और प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया है और सरकार, प्रशासन के रवैये पर विधायक ने नाराजगी जाहिर की है.
विधायक ने कहा है, स्वेच्छानुदान की राशि जारी नहीं की गई है और उनके विकास कार्य के प्रस्ताव पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, वहीं भाजपा नेताओं के प्रस्ताव पर स्वीकृति मिल रही है. उन्होंने कहा है कि विधायक फंड की राशि भी स्वीकृत नहीं की जा रही है और विस क्षेत्र में विकास कार्य प्रभावित हो रहा है. इस तरह सरकार, प्रशासन की बेरुखी के बाद विधायक ने ‘सत्याग्रह आंदोलन’ करने की चेतावनी दी है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में नशामुक्त भारत अभियान के तहत शपथ समारोह का हुआ आयोजन, युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सकारात्मक एवं जिम्मेदार जीवन जीने के लिए किया गया प्रेरित...
error: Content is protected !!