JanjgirChampa RoadBlock : हनुमान जी की मूर्ति को खण्डित करने का मामला, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम किया, मौके पर ASP, शिवरीनारायण SDM और तहसीलदार पहुंचे…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण क्षेत्र के मुड़पार गांव के हनुमान जी की प्रतिमा खंडित करने के मामले में बजरंग दल ने चक्काजाम किया. सूचना के बाद मौके पर शिवरीनारायण एसडीएम भावना साहू, तहसीलदार महेंद्र लहरे पहुंचे और आंदोलनकारियों से बात की, लेकिन बदमाशों पर कार्रवाई की मांग को लेकर वे डटे रहे. चक्काजाम की वजह से बिर्रा-शिवरीनारायण मार्ग जाम हो गया और वाहनों की कतार लग गई. बाद में, एडिशनल एसपी उमेश कश्यप पहुंचे और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से चर्चा की, फिर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया गया. इसके बाद, 2 घण्टे बाद चक्काजाम समाप्त हुआ.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big Update : शिवरीनारायण के शबरी सेतु से 4 दिनों बाद अब आवागमन शुरू हुआ, महानदी में बाढ़ के बाद बंद था ब्रिज, भारी वाहनों पर अभी भी रोक...

हनुमान जी प्रतिमा खंडित करने से लोगों में नाराजगी देखी गई, क्योंकि जिले में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी है. इस बार बदमाशों ने मुड़पार गांव के मुख्यमार्ग में बने हनुमान जी के मंदिर को निशाना बनाया और प्रतिमा में तोड़फोड़ की है. इसकी सूचना मिलने के बाद बजरंग दल ने प्रदर्शन किया. फिलहाल, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन के बाद मामला शांत हो गया है, लेकिन अब देखना होगा, शिवरीनारायण पुलिस, इस मामले में कब तक कार्रवाई कर पाती है और आरोपियों को पकड़ पाती है ?

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila Bike Thief : नैला में दिनदहाड़े बाइक की चोरी, CCTV कैमरा में कैद हुआ चोर, बाइक की चोरी करते दिखा चोर, चोर की तलाश में जुटी नैला पुलिस

Related posts:

error: Content is protected !!