JanjgirChampa Big News : बारातियों की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की, 6 बाराती घायल, 1 बाराती बिलासपुर रेफर, मुलमुला थाना क्षेत्र का मामला…

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के पौना गांव में बारातियों की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की है. मारपीट से 6 लोगों को चोट आई है, जिसमें 1 व्यक्ति धनंजय यादव को बिलासपुर रेफर किया गया है. उसकी आंख पर चोट आई है. अन्य 5 घायलों देवराज बरेठ, राकेश बरेठ, अविनाश बरेठ, मनेश्वर यादव समेत एक अन्य का घायल का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है. फिलहाल, किन ग्रामीणों ने मारपीट की, यह पता नहीं चला है. घटना की सूचना के बाद मुलमुला टीआई मणिशंकर पांडेय भी जिला अस्पताल पहुंचे थे. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir : कांग्रेस का कलेक्टर कार्यालय घेराव आज

दरअसल, जांजगीर क्षेत्र के खोखरा गांव से पौना गांव बारात गई थी. यहां हल्ला करने को लेकर बाराती और ग्रामीणों में विवाद हो गया. इसके बाद, ग्रामीणों ने बारातियों की जमकर पिटाई कर दी. इससे 6 बारातियों को चोट आई है. 1 बाराती को गम्भीर चोट आई है, जिसे बिलासपुर रेफर किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Arrest : 11 केवी के 450 किलो सिल्वर तार की चोरी करने वाले सहित खरीददार 5 आरोपी गिरफ्तार, रायपुर से हुई खरीददार की गिरफ्तारी, चोरी का सामान और पिकअप जब्त

Related posts:

error: Content is protected !!