JanjgirChampa News : पशु सखियों ने दुग्ध संग्रहण केंद्र अकलतरी का किया भ्रमण, ए हेल्प प्रोग्राम के तहत बिहान की 30 पशु सखी को दी जा रहीं प्रशिक्षण

जांजगीर-चाम्पा. ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर में ए हेल्प प्रोग्राम के तहत जिले के 30 पशु सखियों को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान पशु सखी दीदियों को अकलतरा ब्लॉक के दुग्ध संग्रहण केंद्र और डेयरी अकलतरी का भ्रमण कराया गया। प्रशिक्षण में जिले बलौदा समेत अकलतरा, पामगढ़, नवागढ़ और बम्हनीडीह आदि पांच विकासखंड के बिहान की 30 पशु सखियों को शामिल किया गया है।

 



संस्थान के निदेशक लक्ष्मीनारायण सिंकू ने बताया कि जिले में पहली बार ग्रामीण क्षेत्र में पशुपालन के क्षेत्र में काम कर रहीं बिहान के पशु सखी दीदियों को ए हेल्प प्रोग्राम के तहत पशुधन विकास विभाग के अकलतरा ब्लॉक के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस सिदार के द्वारा पशुपालन को लेकर प्रोजेक्टर के माध्यम से ट्रेनिंग दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान पशु सखियों को अकलतरा विकासखंड के ग्राम अकलतरी के प्रगतिशील किसान मुरली साहू व जिला पंचायत क़ृषि स्थायी समिति के पूर्व सभापति श्रीमती कल्याणी साहू के डेयरी व दुग्ध संग्रहण केंद्र का भ्रमण कराया गया। इसके साथ ही चंगोरी में भुट्टा की खेती तथा आरसमेटा स्थित जे के ट्रस्ट गोपाल नगर में बकरी पालन, नेपियर घास और पशुपालकों को दी जाने वाली प्रशिक्षण संस्थान का भ्रमण कराया गया। इस बीच प्रशिक्षण लें रहीं पशु सखियों को विभागीय चिकित्सकों और पशु पालक किसानों ने पशुपालन कों लेकर अपनी अनुभव कों साझा किया।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

भ्रमण में प्रशिक्षण संस्थान के फेकेल्टी उत्तम राठौर, मास्टर ट्रेनर डॉ एस एस सिदार, दीनदयाल यादव डॉ ओ पी उपाध्यक्ष, डॉ श्याम सुन्दर यादव, रविन्द्र यादव फार्म प्रबंधक बकरी पालन परिक्षेत्र, सुकाल सिंह सिंह उइके धनपुर, प्रहलाद यादव, पशु सखी पुष्पा यादव बहेराडीह, बीना यादव कोसमंदा,पुष्पलता भारद्वाज, शुभासिनी बरेठ कुम्हारीकला, सीमा लहरे मुरलीडीह कंजी, कृष्णा राठौर रिसदा, पुष्पा लाठिया पचौरी, मंजुलता साहू देवरी सारागांव, मीना साहू सरहर, ज्योति सूर्यवंशी लछनपुर बाराद्वार, अमृता डहरिया बम्हनी अकलतरा, कौशिल्या कश्यप बिर्रा, उषा बंजारे भैसतरा, बुधवारा भीष्म केरा, सुभद्रा केवट भुईगांव पामगढ़, नोनीबाई चंद्रा किरीत,, खिलेश्वरी श्रीवास दहकोनी, चंद्र कुमारी यादव मदनपुरगढ़, हीरा कुमारी ओराडीह, कांति बरेठ लछनपुर, कविता कश्यप पचेड़ा, सीमा बंजारे कुटराबोड़ आदि शामिल थे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

Related posts:

error: Content is protected !!