Sakti News : अंबेडकर जयंती पर नगर पंचायत नया बाराद्वार में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का सांसद कमलेश जांगड़े करेंगी भूमिपूजन, नपां अध्यक्ष नारायण कुर्रे और उपाध्यक्ष जितेश शर्मा ने दी जानकारी

सक्ती. 14 अप्रैल को सविंधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जयंती पर नगर पंचायत नया बाराद्वार में 1 करोड़ 15 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन होगा.



नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे ने बताया कि अम्बेडकर जयंती के दिन जांजगीर चाम्पा सांसद कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में करोड़ों रूपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन के कार्यक्रम होंगे. जिसमें वार्ड क्रमांक 1-2 में 50 लाख की लगात के मंगल भवन,
वार्ड क्रमांक 07 में उद्यान, 36 लाख विभिन्न वार्डों में नाली एवं सीसी रोड के विकास कार्यों का भूमि पूजन होगा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा, 'लोगों से मिलकर समस्याओं को जानकर निराकरण करने का किया जा रहा प्रयास, रेलवे क्षेत्र में व्यापक स्तर पर हो रहा काम'

नगर पंचायत उपाध्यक्ष जितेश शर्मा ने जानकरी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गवेल, पूर्व विधायक डॉ खिलवान साहू, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा एवं समाजिक, राजनितिक कार्यकर्त्ता भी शामिल होंगे.

error: Content is protected !!