Sheorinarayan Arrest : हनुमान जी की प्रतिमा खंडित करने वाला बदमाश गिरफ्तार, पारिवारिक विवाद के चलते बदमाश ने हनुमान जी की प्रतिमा को किया था खंडित, एक अन्य जगह पर शिव मंदिर में त्रिशूल तोड़ने का भी किया था प्रयास, हाथ में आई चोट…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने मुड़पार गांव में हनुमान जी की प्रतिमा खंडित करने के मामले में बदमाश विजय बंजारे उर्फ भोंदू को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी मुड़पार गांव का ही रहने वाला है. आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बांस के डंडे को जब्त किया है.

 



दरअसल, 20 अप्रेल को मुड़पार गांव के हनुमान जी की प्रतिमा को अज्ञात बदमाश ने खंडित कर दिया था. इससे नाराज लोगों ने चक्काजाम कर दिया था. मौके पर एडिशनल एसपी उमेश कश्यप, एसडीएम भावना साहू और तहसीलदार महेंद्र लहरे पहुंचे थे. 2 घण्टे बाद चक्काजाम समाप्त हुआ था. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी विजय बंजारे उर्फ भोंदू को हिरासत में लिया.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में नशामुक्त भारत अभियान के तहत शपथ समारोह का हुआ आयोजन, युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सकारात्मक एवं जिम्मेदार जीवन जीने के लिए किया गया प्रेरित...

आरोपी से पूछताछ करने पर बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते तनाव में आकर हनुमान जी की प्रतिमा को खंडित कर दिया था. साथ ही, शिव मंदिर में त्रिशूल तोड़ने का प्रयास किया था उस दौरान उसके हाथ में चोट लग गई. शिवरीनारायण पुलिस ने आरोपी विजय बंजारे उर्फ भोंदू को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : नगर पंचायत शिवरीनारायण के वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद अंकुर गोयल ने महानदी की बाढ़ से प्रभावित लोगों से की मुलाकात, उनकी समस्या और परिस्थितियों का लिया जायजा

Related posts:

error: Content is protected !!