




आजकल मिड-साइज SUV सेगमेंट में मुकाबला सिर्फ फीचर्स का नहीं रहा बल्कि अब असली मुकाबला सेफ्टी को लेकर है। Renault Duster, TATA Sierra और Kia Seltos जैसी कारों को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। आइए जानते हैं कि इन तीनों में कौन सबसे ज्यादा सेफ है।

बड़ों की सुरक्षा में कौन आगे?
बड़ों की सुरक्षा के मामलम में Kia Seltos आगे दिखती है। हालांकि, इन तीनों SUV के 5-स्टार रेटिंग मिली है लेकिन बड़ों की सुरक्षा के कुल स्कोर में Seltos सबसे ऊपर है। सामने से होने वाली टक्कर में Seltos ने Duster ने 1.21 पॉइंट ज्यादा पाए हैं। इसकी वजह है कि Seltos ने ड्राइवर के सीने और दाएं पैर के निचले हिस्से के लिए अच्छी रेटिंग पाई है।
इसके अलावा Bharat NCAP द्वारा टेस्ट की गई पेट्रोल-डीजल (ICE) गाड़ियों में Seltos का फ्रंटल ऑफसेट स्कोर सबसे ज्याजा है जो इसकी मजबूत बनावट और सुरक्षा सिस्टम को साबित करता है।
Tata Sierra बड़ों की सुरक्षा में प्रदर्शन
बड़ों की सुरक्षा मामले में TATA Sierra भी बहुत करीब है और इसने 32 में से 31.14 का स्कोर हासिल किया है जो लगभग बेहतरीन सुरक्षा दिखाता है। यह शरीर के जरूरी हिस्सों जैसे कि सिर, गर्दन और जांघों के लिए अच्छी सुरक्षा देती है। हालांकि, कुछ खास स्थितियों में सीने और पैर के निचले हिस्से के लिए इसे पर्याप्त रेटिंग दी गई है।
Renault Duster के नतीजे
Renault Duster का पदर्शन अच्छा रहा लेकिन इस मुकाबले में यह तीसरे नंबर पर आती है। यह शरीर के मुख्य हिस्सों के लिए अच्छी सुरक्षा देती है लेकिन सीने और पैर के निचले हिस्सों की सुरक्षा में रेटिंग थोड़ी कम होने की वजह से यह बाकी दोनों से पीछे रह गई है। साइड से टक्कर की बात करें तो तीनों ही SUV का प्रदर्शन एक जैसा है।
बच्चों की सुरक्षा में कौन आगे?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चों की सुरक्षा के मामले में Renault Duster और Kia Seltos दोनों ही बराबरी पर हैं। इन दोनों ने ही 49 में से 45 अंक हासिल किए हैं। 18 महीने और 3 साल के बच्चों के पुतलों की सुरक्षा, डायनैमिक क्रैश टेस्ट और कार में चाइल्ड सीट लगाने जैसे सभी पैमाों पर इन दोनों का प्रदर्शन बिल्कुल एक जैसा रहा है।
कितनी मिली रेटिंग?
बच्चों की सुरक्षा के मामले में TATA Sierra भी बहुच पीछे नहीं है और इसने 49 में से 44.73 का स्कोर हासिल किया है। डायनामिक असेसमेंच में इसका प्रदर्शन बेहतरीन (24 में से 23.73) रहा। इसके अलावा, कार में चाइल्ड सीट लगाने के मामले में इसने पूरे 12 में 12 अंक पाए हैं जो यह दिखाता है कि इस कार में बच्चों की सीट बहुत सही तरीके से फिट होती है।
सेफ्टी फीचर्स और टेक्नोलॉजी
तीनों ही SUV में सुरक्षा के जरूरी फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। इनमें 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ISOFIX और रियर पार्किंग सेंसर शामिल है। Kia Seltos में रियर-व्यू कैमरा, डाउनहिल ब्रेक कंट्रोल और रियर ऑक्यूपेंट अलर्ट जैस एक्सट्रा फीचर्स मिलते हैं।
TATA Sierra में लेवल-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और और ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं जो इसे सड़क पर ज्यादा सेफ बनाते हैं।


