Janjgir-Baloda Arrest : पुरानी रंजिश में चाकू और रॉड से हमला, आरोपी बाप-बेटा गिरफ्तार, घायल बुजुर्ग को बलौदा से किया गया है रेफर…

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने पुरानी रंजिश में चाकू और रॉड से हमला करने वाले आरोपी बाप-बेटा को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने चाकू और रॉड को जब्त किया है. कल 23 मई को यह घटना हुई थी. बछौद गांव के घायल बुजुर्ग को बलौदा से हायर सेंटर रेफर किया गया है. बुजुर्ग के घर के पास कोटवार आया था और पुराने समझौते पर चर्चा हो रही थी, तभी प्रताप गोंड़ और उसका बेटा हरप्रसाद गोंड़ ने चाकू, रॉड से हमला कर दिया.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!