JanjgirChampa Big News : करही गोलीकांड और हत्या का मामला, 8 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, पीड़ित परिवार मिला वित्त मंत्री से, फफक-फफककर रो पड़े पिता, फिर मंत्री ने कहा…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर पहुंचे वित्तमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी से करही गोलीकांड के पीड़ित परिजन ने मुलाकात की. यहां मंत्री से बात करते मृतक युवक के पिता सम्मेलाल कश्यप, फफक-फफककर रो पड़े. यहां पीड़ित परिजन ने बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. इस पर मंत्री ओपी चौधरी ने कहा, ‘कलेक्टर-एसपी को निर्देशित कर बदमाशों को जल्द पकड़ने को कहा गया है.

 



आपको बता दें, 23-24 अप्रेल की दरमियानी रात करही गांव में घर में घुसकर 19 साल के युवक आयुष कश्यप को गोली मारकर हत्या की गई थी. छोटे भाई आशुतोष कश्यप घायल हुआ है. 9 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है. इसके बाद, वित्त मंत्री से पीड़ित परिजन ने जांजगीर में मुलाकात की और बदमाशों को जल्द पकड़ने की मांग की. मृतक युवक के पिता सम्मेलाल कश्यप ने वारदात के बाद रेत खनन की प्रतिस्पर्धा में हत्या होने की बात कही थी. इस आधार पुलिस की जांच चल रही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

Related posts:

error: Content is protected !!