JanjgirChampa Big Update : करही गोलीकांड और हत्या का मामला, रायपुर में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से पीड़ित परिवार ने भेंट की, बदमाशों को गिरफ्तार करने गुहार लगाई, परिजन से डिप्टी सीएम ने कहा… कांग्रेस ने भी दी है चेतावनी…

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा थाना के क्षेत्र के करही गोलीकांड और हत्या के मामले को लेकर रायपुर में उपमुख्यमंत्री ( गृहमंत्री ) विजय शर्मा से पीड़ित परिवार ने भेंट की और बदमाशों को गिरफ्तार करने गुहार लगाई. इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने जल्द गिरफ्तारी करने निर्देश देने की बात कही. इससे पहले, जांजगीर में जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी, विधायक ब्यास कश्यप, बालेश्वर साहू से पीड़ित परिवार गुहार लगा चुका है और बिलासपुर में आईजी से भी मिल चुके हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : स्वतंत्रता दिवस पर किसान स्कूल में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा किसान स्कूल, BSF जवान ने किया ध्वजारोहण...

दरअसल, 23-24 अप्रेल की दरमियानी रात गोलीकांड हुआ था और बड़े भाई की हत्या हुई थी, वहीं छोटा भाई घायल हुआ था. इधर, 16 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है. इसे परिजन में नाराजगी है. मामले की जांच में 35 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी की टीम जुटी है. दूसरी ओर, बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होने पर कांग्रेस ने 18 मई को SP दफ्तर घेराव करने की चेतावनी दी है.

error: Content is protected !!