Sakti Big News : 20 हजार रिश्वत लेते पकड़े गए ASI एसएन मिश्रा को SP ने निलंबित किया, ACB की कार्रवाई के कुछ घण्टे बाद SP का एक्शन….

Sakti Big News : 20 हजार रिश्वत लेते पकड़े गए ASI एसएन मिश्रा को SP ने निलंबित किया, ACB की कार्रवाई के कुछ घण्टे बाद SP का एक्शन… चन्द्रपुर थाना में पदस्थ थे ASI, मारपीट के केस में मांगा था 40 हजार, 20 हजार दे चुका था शिकायकर्ता… 

 



SP ठाकुर ने किया ASI मिश्रा को SUSPEND

थाना चद्रपुर मे शिवप्रसाद बरेठ के विरूद्ध श्रीमति सरस्वती जायसवाल द्वारा मारपीट/गाली गलौज करने की रिपोर्ट दर्ज करायी गई थी जिस पर अपराध क्रमांक 47/26 धारा 296, 351(3),115(2),191(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था। प्रकरण की विवेचना सउनि. एस.एन. मिश्रा द्वारा की जा रही थी, कडी कार्यवाही से बचने के लिए सउनि. एस.एन. मिश्रा द्वारा 40000/- रूपये की मांग की गई थी जिसकी शिकायत शिवप्रसाद बरेठ के द्वारा ACB बिलासपुर मे की गई थी।
शिकायत सत्यापन के दौरान ACB की टीम ने थाना चंद्रपर में पदस्थ ASI मिश्रा को 20000/- रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण संज्ञान में आने पर सक्ती पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा पदीय कर्तव्यों के विपरीत आचरण करने व पुलिस विभाग की छवि धुमिल करने के कारण ASI एस.एन. मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केन्द्र सक्ती संबंद्ध किया गया।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

Related posts:

error: Content is protected !!