Akaltara Fake Report : 3 लाख 15 हजार रुपये की उठाईगिरी निकली झूठी, व्यवसायी ने दर्ज कराया था झूठी रिपोर्ट, जांच में ऐसे खुला राज… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने 3 लाख 15 हजार रुपये की उठाईगिरी के मामले का खुलासा किया है. पुलिस की जांच में उठाईगिरी की घटना झूठी निकली है. तरौद गांव के व्यवसायी चिराग अग्रवाल ने अकलतरा थाना में झूठी रिपोर्ट दर्ज कराया था. CCTV की जांच में यह राज खुला है. व्यवसायी का मार्केट में उधारी थी और झूठी रिपोर्ट दर्ज कराकर रकम को खुद रखा था. इस तरह अकलतरा पुलिस ने 24 घण्टे में मामले का खुलासा किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

दरअसल, तरौद गांव का किराना व्यवसायी चिराग अग्रवाल, अकलतरा आया था और यहां से धान की रकम 3 लाख 15 हजार रुपये लिया, फिर स्कूटी की डिक्की में रखकर निकला. बाद में उसने अकलतरा थाना पहुंचकर उठाईगिरी की रिपोर्ट दर्ज कराया था. पुलिस ने जांच शुरू की तो CCTV की जांच में मामला सस्पेक्ट नजर आया. फिर व्यवसायी से पूछताछ की गई तो।उसने पुलिस को बताया, मार्केट में उसकी उधारी बहुत है और उसने रकम को घर में रखकर उठाईगिरी की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दिया था. हालांकि, पुलिस ने 24 घण्टे में मामले का खुलासा कर दिया.

error: Content is protected !!