Janjgir-Nawagarh Rape Arrest : नवागढ़ पुलिस ने नाबालिग लड़की से मारपीट और दुष्कर्म करने वाला फरार मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार, पूर्व में सहयोगी आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने नाबालिग लड़की से मारपीट और दुष्कर्म करने वाले फरार मुख्य आरोपी हिमांशु खूंटे को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी, पथर्रा गांव का रहने वाला है. पूर्व में एक सहयोगी आरोपी आनंद कुमार चौहान की गिरफ्तारी हो चुकी है.

 



दरअसल, पथर्रा गांव का हिमांशु खूंटे उर्फ ईमानुयेन खूंटे ने नाबालिग लड़की को फ़ोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया था. इसके बाद 19 मई की रात आनंद कुमार चौहान के साथ नाबालिग लड़की के घर जाकर उसके साथ मारपीट की थी और दोनों फरार हो गए थे. रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई थी. इस दौरान पुलिस ने सहयोगी आरोपी आनंद कुमार चौहान को गिरफ्तार किया था और फरार मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी. इधर, नवागढ़ पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी हिमांशु खूंटे को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big News : शिवरीनारायण से खैरताल तक सड़क की हालत जर्जर, जिला पंचायत सदस्य सहित ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति एवं निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने को लेकर SDM को सौंपा ज्ञापन, 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, महानदी पुल पर चक्काजाम दी चेतावनी...
error: Content is protected !!