Champa News : कोसमंदा गांव में सफाई अभियान चलाया गया, सरपंच, पंच, मितानिन, आंगनबाड़ी सहायिका, सफाई कर्मचारी सहित अन्य लोग हुए शामिल

जांजगीर-चांपा. चाम्पा क्षेत्र के कोसमंदा गांव में सफाई अभियान चलाया गया. इस अभियान में सरपंच संजय रत्नाकर, पंच, मितानीन, आंगनबाड़ी सहायिका, सफाई कर्मचारी सहित अन्य लोग शामिल हुए.

 



कोसमन्दा के सरपंच संजय रत्नाकर ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत यह अभियान चलाया गया. इस अभियान में मितानीन, आंगनबाड़ी सहायिका, सफाई कर्मचारी, पंच सहित अन्य लोगों के द्वारा सफाई की गई. उन्होंने कहा कि आने वाले बरसात सीजन को लेकर सफाई की गई और लोगों से अपील की गई है कि चौक चौराहों पर गंदगी न फैलाएं.

error: Content is protected !!