Janjgir News : छग राज्य विद्युत मंडल एवं विद्युत कंपनियों में कार्यरत आरक्षित वर्ग के अधिकारी-कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर एक दिवसीय सामूहिक आंदोलन किया…

जांजगीर-चाम्पा. जिले में छग राज्य विद्युत मंडल एवं विद्युत कंपनियों में कार्यरत आरक्षित वर्ग के अधिकारी-कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों और सेवा संबंधी मुद्दों को लेकर एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहकर आंदोलन किया.

 



दरअसल, लंबे समय से कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर सरकार द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है. इसे लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर है. मौलिक, संवैधानिक और वैधानिक अधिकारों की उपेक्षा से नाराज हैं और उनमें असंतोष है.

error: Content is protected !!