Janjgir-Pamgarh Accident Death : तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, मौके पर ही हुई मौत, आरोपी ड्राइवर हिरासत में…

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के मुड़पार गांव में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई है. इस दौरान सड़क किनारे खड़े अन्य 2 युवक बाल-बाल बचे, जिन्होंने झाड़ियों में कूदकर जान बचाई. पुलिस ने आरोपी ट्रेलर ड्राइवर हिरासत में ले लिया है.

 



दरअसल, जांजगीर क्षेत्र के कुलीपोटा गांव से पामगढ़ गया था और वहां से लौटते वक्त ट्रेलर ने चपेट में ले लिया. सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव को मर्च्युरी भिजवा दिया. मामले में पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार किया है

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : घर में घुसकर मारपीट करने का मामला, 5 आरोपी को गिरफ्तार किया गया, रॉड और डंडे से की पिटाई, पामगढ़ क्षेत्र का मामला...
error: Content is protected !!