JanjgirChampa Accident Death : बारात से वापस घर जाते समय NH-49 उदयबंद में बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, बाइक सवार युवक की हुई मौत

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ क्षेत्र के NH-49 उदयबंद में अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दिलीप सूर्यवंशी की मौत हो गई. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के मर्च्युरी में भिजवा दिया गया है. कल 8 मई को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा.

 



दरअसल, उमरेली गांव के रामाधार सूर्यवंशी का 29 वर्षीय बेटा दिलीप सूर्यवंशी अपनी बाइक से बारात में आमानारा ( अमोरा ) गांव गया था. वहां से वापस अपने घर जाते समय NH 49 उदयबंध के पास पहुंचा था कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी. इससे गंभीर रूप से घायल दिलीप सूर्यवंशी को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भिजवा दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : मनी लांड्रिंग के नाम पर डिजिटल अरेस्ट, फिर ट्रांसफर करा लिया 32 लाख, सीबीआई के नाम पर डराकर 24 घण्टे किया था डिजिटल अरेस्ट, अब आरोपी गिरफ्तार, पंजाब का है आरोपी...

Related posts:

error: Content is protected !!